Breaking News

लकी ड्रा में मिलेगा आईफोन, मेडिकल छात्रा ने गंवाए 88 हजार:

post

रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज में एमबीबीएस छात्रा आनलाइन ठगी
की शिकार हो गई। शातिर ठग ने उसके खाते से 88 हजार रुपये उड़ाने के लिए
इनाम में आईफोन जीतने का झांसा दिया और जीएसटी और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर
उसे ठग लिया। जिस नंबर से कॉल आया था उसमें बार-बार काल करने के बाद भी
जवाब नहीं मिला तब उसे ठगी का एहसास हुआ। मौदहापारा पुलिस में मामला दर्ज
होने के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

मौदहापारा पुलिस से मिली
जानकारी के अनुसार पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की
पढ़ाई कर रही छात्रा न्यू गल्र्स हास्टल में रहती है। उसके पास एक फोन आया
और कहा कि उसने अमेजन की दिवाली शापिंग के लकी ड्रा में आईफोन जीता है।
उन्हें यह फोन पाने के लिए गूगल पे से 4,999 का भुगतान करना होगा। इसके बाद
उन्हें फोन आया कि जीएसटी और फोन क्लेम के लिए रकम जमा करनी होगी। उसने
अलग-अलग किस्तों में 11,999 और 12,000 रकम भी जमा कर दी। इसके बाद अमाउंट
में छात्रा के खाते से 59,012 निकाले गए। ऐसे करते-करते छात्रा के खाते से
88 हजार रुपये निकाल लिए गए। काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब आईफोन हाथ
नहीं आया तब छात्रा ने आए हुए नंबरों पर संपर्क किया नहीं वहां से कोई जवाब
नहीं मिला, इसके बाद वह नंबर भी बंद हो गया। तब कहीं जाकर छात्रा को ठगी
का एहसास हुआ और उसे मौदहापारा थाने में मामला दर्ज करवाया।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner