Breaking News

Manendragarh :: भाजपा के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, अफसरों के लिए उपयोग किये अपशब्द:

post

भरतपुर विधानसभा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्रा की गिरफ्तारी और जमानत के बाद सियासत शुरू हो गई है. पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा, जिसमें वे पुलिसकर्मियों को अपशब्द कह रहे हैं.

वायरल वीडियो में पूर्व विधायक श्याम बिहारी कह रहे, दुर्गा शंकर मिश्रा तीन बार के उपाध्यक्ष हैं और इनको एसडीएम और तहसीलदार हू आर यू बोलते हैं. श्याम बिहारी ने अफसरों से कहा, उपाध्यक्ष का नाम दुर्गा शंकर है, रिश्ते में तेरा बाप लगता है. इन्हें क्षेत्र का बच्चा-बच्चा जानता है. श्याम बिहारी ने अधिकारियों पर हमला करते हुए कहा कि यहां पांच और दस हजार रुपए में वन अधिकार पट्टा देते हो.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्व विधायक श्याम बिहारी ने कहा, खुलेआम कांग्रेस के गुंडे मर्डर कर देते हैं. पुलिस के अधिकारियों को भरे मंच अपशब्द कहते हुए उन्होंने कहा, तुमको शर्म नहीं आती है कमीनो, अरेस्ट करने के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ता है.

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में पूर्व विधायक श्याम बिहारी ने कहा, किसी भी अधिकारी के पास एक जनप्रतिनिधि जनता की समस्या को लेकर जाता है तो अधिकारी कहते हैं कि तुम कौन हो, यह अच्छी बात नहीं है. ऐसे में निश्चित ही विधायिका एवं कार्यपालिका के बीच में टकराहट होगी. मंच से मैंने जो कमीने शब्द का उपयोग किया वह सिर्फ अपराधियों के लिए कहा है.

आपको बता दें कि इसी मंच से भाजपा के पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने बिना नाम लिए विधायक गुलाब कमरो पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि अब ज्यादा दिन नहीं बचा है. चार महीने बाद आपका विधायक फिर आरटीआई लगाएगा और भैयालाल के लिए फिर दारू ढोएगा. दारू ढोकर हमको पिलाएगा.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner