Breaking News

ग्लू से होठ चिपकाकर 1 महीने तक किया रेप, 23 साल की महिला से पड़ोसी ने की...:

post

मध्य प्रदेश के गुना जिले के एक गांव में एक पड़ोसी द्वारा एक
महिला के साथ बंधक बनाकर अमानवीय यातनाएं देने और दुष्कर्म करने शर्मनाक
मामला सामने आया है। आरोपी महिला की पैतृक संपत्ति हड़पना चाहता था। पुलिस
ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार
कर लिया है।

पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा
कि गुना में एक 23 वर्षीय महिला के साथ एक पड़ोसी ने एक महीने तक बलात्कार
किया और उसे क्रूर यातना दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी जबरन उसके साथ शादी
करके उसकी पैतृक संपत्ति के कागजात पर हस्ताक्षर कराकर उसे अपने नाम पर
ट्रांसफर कराना चाहता था।

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी द्वारा उसे बंधक
बनाकर रखा गया, यौन उत्पीड़न किया गया, बेल्ट से पीटा गया और पानी के पाइप
से पीटा गया। आरोपी ने उसके घावों पर मिर्ची पाउडर मल दिया और उसे
चिल्लाने से रोकने के लिए उसके होठों को ग्लू से चिपकाकर बंद कर दिया।
पीड़ित महिला अपनी मां के साथ गुना के बाहरी इलाके में एक गांव में रहती
है।

पीड़िता ने कहा कि एक महीने पहले, आरोपी जबरन उसे अपने
घर में खींच ले गया, जहां उसने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। उसे बाहर
निकलने या किसी से बात करने की इजाजत नहीं थी। मंगलवार की रात वह किसी तरह
उसके चंगुल से निकलकर भागने में सफल रही। पीड़िता ने कैंट थाने
पहुंचकर पुलिस की मदद लेने के लिए लड़खड़ाते कदमों के साथ रात भर में 5
किमी तक का सफर तय किया।

पीड़ित महिला की हालत देखकर खुद पुलिस हैरान रह गई। उसके होंठ
गोंद से बंद थे, आंखें सूजी हुई थीं और पूरे शरीर पर चोट के निशान थे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने
कहा कि उस पर बलात्कार और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner