Breaking News

National (खबरीलाल न्यूज़) :: दान पेटी से निकली गुहार की पर्ची - भगवान मुझे सास से मुक्ति दिला दो, उसे उठा लो...:

post

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. रायबाग तालुक के खंडल गांव में स्थित हुलिकंटेश्वर मंदिर की दानपेटी (हुण्डी) से मंदिर कर्मियों को एक ऐसा नोट मिला, जिसने सबको चौंका दिया. यह नोट किसी साधारण पर्ची पर नहीं, बल्कि 100 रुपये के नोट पर लिखा हुआ था और इसमें भगवान से एक बेहद अजीब प्रार्थना की गई थी. मंदिर में हाल ही में जत्रा (मेला) लगा था. जत्रा खत्म होने के बाद जब दानपेटी खोली गई और चढ़ावा गिना जा रहा था, तभी यह नोट सामने आया. नोट पर लिखा था - "भगवान, मेरी तकलीफ दूर करो… मेरी सास अगले साल की जत्रा से पहले मर जाए.” इस मैसेज को पढ़कर मंदिर प्रबंधन भी दंग रह गया. आमतौर पर भक्त दानपेटी में अपनी अच्छी मनोकामनाएं लिखते हैं .जैसे घर में सुख-शांति, नौकरी, संतान, पैसा, सेहत या परिवार की खुशहाली. लेकिन किसी के मरने की दुआ लिखकर भगवान के आगे रखना बहुत ही दुर्लभ माना जाता है.

मंदिर प्रशासन ने बताया कि यह समझ नहीं आया कि यह संदेश बहू ने लिखा या दामाद ने, क्योंकि नोट पर कोई नाम या पहचान नहीं थी. वे भी मानते हैं कि अपनी नौकरी के इतने सालों में उन्होंने ऐसी ‘मनौती' पहले कभी नहीं देखी.

घटना सामने आते ही गांव में चर्चा शुरू हो गई है. लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. कोई इसे गंभीर पारिवारिक तनाव का नतीजा मान रहा है, तो कुछ लोग इसे मज़ाक या गुस्से में लिखा गया नोट समझ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी यह मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. मंदिर प्रबंधन का कहना है कि वे इस नोट को सिर्फ “अनोखी प्रार्थना” मानकर छोड़ रहे हैं, यह कोई जांच का मामला नहीं है. उनके मुताबिक, हर भक्त अपनी भावनाओं के साथ दानपेटी में कुछ न कुछ डालता है, और यह भी उसी का हिस्सा हैबस थोड़ा अलग और चौंकाने वाला। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner