Breaking News

Raipur police (खबरीलाल न्यूज़) : बैकवर्ड लिंक के आधार पर हेरोईन तस्करी प्रकरण में 01 अन्य आरोपी गिरफ्तार:

post

khabrilal

प्रकरण में अब तक कुल 03 आरोपी गिरफ्तार

हेरोईन तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने इंड-टू-इंड विवेचना जारी

तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की पतासाजी एवं संभावित ठिकानों पर दबिश जारी

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

 दिनांक 10.06.26 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित नया बस स्टैण्ड पास *आरोपी 01. हरप्रीत सिंह मट्टू पिता स्व. सतनाम सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी न्यू खुर्सीपार भिलाई जागीर चौक पंजाबी मोहल्ला थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग। 02. ऋषि साहू पिता मनोहर लाल साहू उम्र 26 वर्ष निवासी गोरबा नगरदा तहसील बिलाईगढ़ थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ बलौदाबाजार। हाल पता सुंदर नगर अम्बेड़कर मूर्ति पास थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 8.75 ग्राम नशीली प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन कीमती करीबन 1,70,000 रूपये एवं बिक्री रकम 2050 रू. जुमला कीमती 1,72,050 रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 517/26 धारा 21बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।   

 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रकरण में हेरोईन तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की इंड-टू-इंड विवेचना की जा रही है। प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से हेरोईन की सप्लाई के स्रोत, सप्लाई उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों तथा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा हेरोईन की सप्लाई जिला दुर्ग के भिलाई निवासी विक्रम सिंग उर्फ शेखर अन्ना से प्राप्त करना बताया गया।

 आरोपियों से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त तथ्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी विक्रम सिंग उर्फ शेखर अन्ना की लगातार पतासाजी की गई। आरोपी की गतिविधियों एवं संभावित ठिकानों के संबंध में लगातार सूचना संकलित करते हुए पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए गए। प्राप्त सूचनाओं एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी विक्रम सिंग उर्फ शेखर अन्ना को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से प्रकरण से संबंधित *01 नग मोबाइल फोन* जप्त किया गया है।

  जप्त मोबाइल फोन एवं अन्य प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी से हेरोईन की सप्लाई, उसके स्रोत तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में विवेचना एवं इंड-टू-इंड कार्यवाही जारी है। 

गिरफ्तार आरोपी - विक्रम सिंग उर्फ शेखर अन्ना पिता अमरीक सिंह उम्र 30 साल निवासी न्यू खुर्सीपार पंजाबी मोहल्ला, जागीर चौक भिलाई जिला दुर्ग।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner