Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रदेशवासियों को मिल रहा प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि के दर्शन का अवसर:

post

khabrilalरामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव से अयोध्या धाम रवाना हुई विशेष ट्रेन, श्रद्धालुओं में उत्साह। छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक आस्था का सेतु, अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन। 

रिपोर्टर/सौरभ साहू कि रिपोर्ट, रायपुर छत्तीसगढ़।

रायपुर, दिनांक 12 अगस्त 2026 । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशवासियों की धार्मिक आस्था और भावनाओं को सम्मान देते हुए संचालित रामलला दर्शन योजना प्रदेश के श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। योजना के अंतर्गत अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। इसी क्रम में आज राजनांदगांव से रामलला दर्शन विशेष ट्रेन श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर स्टेशन परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में योजना के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ प्रदेश के श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख तीर्थस्थलों से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। विशेष ट्रेनों के माध्यम से समूह में तीर्थयात्रा की सुविधा मिलने से श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या धाम की यात्रा अधिक सहज, व्यवस्थित और सुविधाजनक बन रही है।

रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। यह उपलब्धि प्रदेशवासियों की रामलला के प्रति गहरी आस्था के साथ ही योजना की व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाती है। विशेष ट्रेनों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों के श्रद्धालुओं को एक साथ अयोध्या धाम की यात्रा का अवसर मिल रहा है।

योजना के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए भी अयोध्या धाम की यात्रा सुलभ हुई है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संबंधित विभागों एवं संस्थाओं द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे वे सहजता और श्रद्धाभाव के साथ अपनी तीर्थयात्रा पूरी कर सकें।

राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष  नीलू शर्मा, श्रम कल्याण आयोग के अध्यक्ष  योगेश दत्त मिश्रा, महापौर राजनांदगांव  मधुसूदन यादव, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष  पूर्णिमा साहू एवं अन्य जन प्रतिनिधियों  ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि रामलला दर्शन योजना श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराने वाली महत्वपूर्ण पहल है।

विशेष ट्रेन के रवाना होने के अवसर पर राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर उत्सव जैसा वातावरण रहा। बड़ी संख्या में परिजन अपने प्रियजनों को विदा करने स्टेशन पहुंचे। भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम की यात्रा शुरू की। अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पहुंचकर रामलला के दर्शन करना उनके लिए अत्यंत भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव होगा। उन्होंने इस यात्रा को सुलभ बनाने के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner