थाना : भिलाई नगर, जिला दुर्ग। सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ₹45.18 लाख की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को बैतूल मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। फेसबुक पर ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक लाभ का झांसा देकर सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी से विभिन्न बैंक खातों में ₹45,18,998 जमा कराए गए थे। आरोपियों ने पंजीयन शुल्क, ट्रेडिंग निवेश, मार्जिन राशि, क्रॉस बॉर्डर ट्रांजेक्शन एवं टैक्स के नाम पर लगातार राशि जमा कराई। तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रांजेक्शन एवं उपलब्ध डिजिटल जानकारी के विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान कर बैतूल से गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बैंक की चेकबुक, आधार कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त कर पूछताछ शुरू की है।

Journalist खबरीलाल