Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: भारत माता के जयघोष से गूंजा रायपुर, विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल:

post

khabrilalरायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भारत माता चौक में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री राजेश मूणत जी द्वारा विगत 10 वर्षों से निरंतर आयोजित भारत माता की आरती एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी सम्मिलित हुए।इस अवसर पर माँ भारती की आरती एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण ने उपस्थित सभी नागरिकों को भाव-विभोर कर दिया। मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में देशप्रेम, संस्कृति और राष्ट्रगौरव की भावना को और अधिक सशक्त किया।

विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने कहा कि भारत माता की आरती केवल एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी आस्था, समर्पण और गौरव का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रसेवा के संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी, विधायक श्री मोतीलाल साहू जी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त नागरिक उपस्थित रहे। भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजता पूरा वातावरण देशप्रेम की अनुपम ऊर्जा से सराबोर रहा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner