Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: मुख्यमंत्री निवास बगिया में कैशल्या साय ने किया ध्वजारोहण:

post

khabrilal

जशपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के वातावरण के बीच ध्वजारोहण किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त की।ध्वजारोहण के अवसर पर तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।श्रीमती कौशल्या साय ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री निवास बगिया में हुआ यह ध्वजारोहण समारोह राष्ट्रभक्ति, गौरव और उत्साह से परिपूर्ण रहा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner