थाना : पाटन, जिला दुर्ग। पाटन में घर से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी का खुलासा, पड़ोस में रहने वाली महिला सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवरात, नगदी एवं वाहन सहित लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति बरामद।थाना पाटन क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी में प्रार्थिया के घर रखी पेटी का ताला एवं कुंदा तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी की गई थी। प्रकरण की विवेचना में प्रार्थिया के घर नियमित रूप से आने-जाने वाली पड़ोसी महिला ज्योतिका सिंह की संलिप्तता सामने आई। ज्योतिका सिंह ने अपने परिचित लव कुमार साहू के कहने पर ब्याज में पैसा कमाने के उद्देश्य से चोरी करना बताया।
पुलिस ने ज्योतिका सिंह, उसके पति मयूर उर्फ आकाश सिंह अवधिया एवं लव कुमार साहू सहित कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों एवं ज्वेलर्स दुकान से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम, 02 दोपहिया वाहन एवं मोबाइल फोन सहित संपत्ति बरामद की गई। ACCU एवं थाना पाटन की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरी की घटना का खुलासा किया गया।

Journalist खबरीलाल