Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: मालिक के भरोसे को तोड़कर स्कॉर्पियो और ढाई लाख रुपये हड़पने वाला ड्राइवर सूरत से गिरफ्तार:

post

khabrilalशादी में जाने का बहाना बनाकर वाहन सहित हुआ था फरार, मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने दबोचा।

भिलाई, 20 नवंबर। मालिक के भरोसे का फायदा उठाकर स्कॉर्पियो वाहन और ढाई लाख रुपये हड़पने के आरोप में खुर्सीपार पुलिस ने फरार ड्राइवर को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, खुर्सीपार निवासी नरेश कुमार माथुर के यहां राजेश कुमार बिसनोई (31 वर्ष), निवासी बाड़मेर, राजस्थान पिछले तीन वर्षों से ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। आरोपी 29 नवंबर 2024 को शादी समारोह में जाने का बहाना बनाकर मालिक की स्कॉर्पियो लेकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। आरोप है कि उसने वाहन के रखरखाव और तकनीकी सुधार के नाम पर नकद एवं ऑनलाइन माध्यम से 2.50 लाख रुपये भी हड़प लिए।

शिकायत पर खुर्सीपार पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(4) एवं 318(4) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी का सुराग गुजरात के सूरत में मिला, जहां पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी लक्ष्मण केंवट के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस स्कॉर्पियो वाहन और हड़पी गई रकम की बरामदगी के लिए जांच कर रही है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner