Breaking News

Police @ Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: अवैध चाकू लेकर घूम रहा युवक कुलदीप निर्मलकर गिरफ्तार, आजाद चौक पुलिस ने भेजा जेल:

post

khabrilalरायपुर। राजधानी रायपुर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध हथियार लेकर घूमने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आजाद चौक थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध चाकू रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को मुखबिर से अवैध हथियार के संबंध में सूचना मिलने पर आजाद चौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप निर्मलकर (24 वर्ष), पिता राकेश निर्मलकर, निवासी छत्तीसगढ़ नगर निगम, मोहन स्वीट के सामने, टिकरापारा, रायपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चाकू जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 314/2026 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए जेल दाखिल कराया गया।

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध हथियार रखने, उनका प्रदर्शन करने तथा आम नागरिकों में भय का वातावरण उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार रखने, उसका प्रदर्शन करने अथवा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner