Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: महादेवघाट में 24 नवंबर को सजेगा ऐतिहासिक पुन्नी मेला, आस्था और लोक संस्कृति का होगा अद्भुत संगम:

post

khabrilalखारून नदी में पुण्य स्नान, दीपदान और हटकेश्वर महादेव के दर्शन के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु। 

रायपुर, 23 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ऐतिहासिक पुन्नी मेला 24 नवंबर को राजधानी रायपुर के महादेवघाट में आयोजित होगा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर खारून नदी के तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने की संभावना है।

महादेवघाट स्थित प्राचीन हटकेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी इस मेले की परंपरा सदियों पुरानी मानी जाती है। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु खारून नदी में पुण्य स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे तथा दीपदान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। पुन्नी मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण है। मेले में पारंपरिक खानपान, पूजा सामग्री, खिलौनों, घरेलू वस्तुओं की दुकानें और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

महादेवघाट का ऐतिहासिक मंदिर, लक्ष्मण झूला, भगवान शिव की विशाल प्रतिमा और खारून नदी का प्राकृतिक सौंदर्य इस स्थल को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बनाते हैं। इस आयोजन से स्थानीय व्यापारियों और छोटे व्यवसायियों को रोजगार एवं व्यापार के अवसर भी मिलते हैं। पीढ़ियों से चली आ रही यह परंपरा आधुनिकता के दौर में भी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाए हुए है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner