11 मार्गों को पुनः शामिल करने, 23 की चौड़ाई और 10 मार्गों के अलाइनमेंट को पूर्ववत करने की अनुशंसा।
रायपुर, 23 नवंबर 2026। रायपुर शहर के सुनियोजित विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए राज्य शासन ने रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल की है। प्रस्तावित संशोधनों पर आम नागरिकों, भू-स्वामियों एवं संबंधित हितधारकों से दावा-आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश की अध्यक्षता में गठित जांच समिति ने 170 से अधिक आवेदनों एवं सुझावों का परीक्षण किया। समिति ने वर्ष 2023 की पुनर्विलोकित योजना में हटाए अथवा परिवर्तित किए गए 11 मार्गों को पुनः शामिल करने, 23 मार्गों की चौड़ाई वर्ष 2021 की योजना के अनुरूप करने तथा 10 मार्गों के अलाइनमेंट को पूर्ववत करने की अनुशंसा की है। इसके अतिरिक्त प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों के नाम एवं चौड़ाई से संबंधित विसंगतियों को भी दूर करने का प्रस्ताव है।
छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 की धारा 23-क के तहत नागरिक निर्धारित 15 दिवस की अवधि में अपनी लिखित आपत्तियां एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रस्तावित संशोधन की प्रति रायपुर संभागायुक्त, कलेक्टर, नगर तथा ग्राम निवेश के क्षेत्रीय कार्यालय और नगर निगम कार्यालय में अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगी। इस पहल का उद्देश्य रायपुर की भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित शहरी विकास और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

Journalist खबरीलाल