Breaking News

Police @ Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: अवैध हथियारों के खिलाफ टिकरापारा पुलिस की कार्रवाई, चाकू और तलवार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:

post

khabrilalरायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध हथियार लेकर घूमने और आम नागरिकों में भय का माहौल उत्पन्न करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में टिकरापारा थाना पुलिस ने 22 नवंबर को दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चाकू और एक तलवार जब्त की है।

डीसीपी वेस्ट रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में नियमित पेट्रोलिंग और सिविल पेट्रोलिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, पहले मामले में मदनी चौक, संजय नगर निवासी मोहम्मद कौनेन (19 वर्ष), पिता मोहम्मद यूनुस के कब्जे से एक चाकू जब्त किया गया। वहीं दूसरे मामले में संजय नगर, ख्वाजा गली निवासी मोहम्मद अहमद (25 वर्ष), पिता अली मोहम्मद के कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग अपराध क्रमांक 1064/2026 एवं 1065/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में कार्रवाई की गई है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार रखने और उनका प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner