नौ थाना क्षेत्रों में पुलिस की सख्ती, उतई में दो आरोपी गिरफ्तार, 30 पौवा देशी शराब और नकदी जब्त।
दुर्ग, 23 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर आबकारी अधिनियम के तहत 13 प्रकरणों में 14 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार नंदिनी, जामगांव, अमलेश्वर, भिलाई नगर, धमधा, बोरी, पाटन और दुर्ग थाना क्षेत्रों में कुल 12 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त उतई थाना पुलिस ने गोल्डन कॉम्प्लेक्स के पास अवैध शराब बिक्री के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एमेन्द्र वर्मा (22 वर्ष) और शुभम महिपाल (22 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम मटंग, थाना उतई के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 30 पौवा देशी शराब, कुल 5.40 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 3,000 रुपये तथा शराब बिक्री की नकदी 150 रुपये जब्त की है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना उतई में अपराध क्रमांक 562/2026, आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक श्रीराम पेण्ड्रो एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से अवैध शराब संबंधी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

Journalist खबरीलाल