रायपुर, 23 नवंबर 2026। राजधानी रायपुर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में लगातार लापरवाही बरतने पर नगर पालिक निगम ने संबंधित एजेंसी मेसर्स डेल्ही एमएसडब्ल्यू सॉल्यूशन लिमिटेड (रामकी) पर 19 लाख 51 हजार 300 रुपये का जुर्माना लगाया है।
नगर निगम ने एजेंसी को स्पष्ट चेतावनी दी है कि कचरा संग्रहण व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर नगर निगम अधिनियम एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत और कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रात्रिकालीन विशेष सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत रात में 18 कचरा संग्रहण वाहन संचालित किए जा रहे हैं, जो प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों एवं बड़ी आवासीय इकाइयों से कचरा एकत्रित कर रहे हैं।
नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य कचरा संग्रहण व्यवस्था में नियमितता लाना और शहर में स्वच्छता बनाए रखना है।

Journalist खबरीलाल