रायपुर। आगामी बीरगांव नगर निगम चुनाव के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में 22 नवंबर को पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) दीपमाला कश्यप के निर्देशन में उत्तर जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 56 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर सख्त समझाइश दी गई।एडीसीपी आदित्य पांडे, एसीपी पूर्णिमा लामा, एसीपी कृष्ण कुमार चंद्राकर एवं संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, खम्हारडीह और पंडरी थाना क्षेत्रों के 39 गुंडा बदमाशों तथा 17 निगरानी बदमाशों को कानून का पालन करने और चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान शांति भंग करने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

Journalist खबरीलाल