Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: गांधीजी के राष्ट्रीय विद्यालय एवं बाल आश्रम आगमन की स्मृति में शताब्दी महोत्सव आयोजित:

post

khabrilalरायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ऐतिहासिक राष्ट्रीय विद्यालय एवं बाल आश्रम आगमन की स्मृति में शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बापू को नमन करते हुए उनके आदर्शों, सामाजिक समरसता और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।     इस अवसर पर वक्तव्य में कहा गया कि छत्तीसगढ़ की धरती गौरवशाली है, जहां पंडित सुंदरलाल शर्मा के माध्यम से महात्मा गांधी को अस्पृश्यता निवारण की प्रेरणा मिली। आज के डिजिटल युग में युवाओं तक महापुरुषों के विचारों को छोटे, सरल और प्रभावशाली संदेशों के माध्यम से पहुंचाना आवश्यक है।राष्ट्रीय विद्यालय एवं बाल आश्रम को उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र बनाने तथा जरूरतमंद बच्चों का भविष्य संवारने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में राधा जी को उनकी नई पुस्तक के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, आयोजक अजय तिवारी, देवीचंद श्रीश्रीमाल, गोकुल दास, मदनलाल, राजकिशोर नथानी, रामोतार, सुरेश बजाज, हरि वल्लभ, गोवर्धन दास सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner